एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं चार हजार के पार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है। राज्य में रविवार को ऐसी 216 नयी घटनाएं सामने आईं।

देश की खबरें | पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं चार हजार के पार हुई

चंडीगढ़, तीन नवंबर पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है। राज्य में रविवार को ऐसी 216 नयी घटनाएं सामने आईं।

‘पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर’ के आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से तीन नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने की कुल 4,132 घटनाएं देखी गईं। राज्य में पिछले पांच दिन में पराली जलाने की 1,779 घटनाएं सामने आईं।

आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 29 अक्टूबर को 219, 30 अक्टूबर को 110, 31 अक्टूबर को 484, एक नवंबर को 587 और दो नवंबर को 379 ऐसी घटनाएं हुईं।

रविवार को सामने आए 216 नए मामलों में से संगरूर में पराली जलाने की 59 घटनाएं हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक हैं। अन्य जिलों में फिरोजपुर में पराली जलाने की 26 घटनाएं, मोगा और मानसा में 19-19 घटनाएं तथा तरनतारन में 18 घटनाएं दर्ज की गईं।

पंजाब में धान की कटाई अभी भी जारी है। अक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए अकसर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

क्योंकि धान की कटाई के बाद रबी की फसल गेहूं की बुवाई के लिए समय बहुत कम होता है, इसलिए कुछ किसान अगली फसल की बुवाई के लिए पराली को जल्दी से साफ करने के लिए अपने खेतों में आग लगा देते हैं।

पंजाब में 2023 में पराली जलाने की कुल 36,663 घटनाएं दर्ज की गई थीं जिससे ऐसी घटनाओं में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

राज्य में पराली जलाने की 2022 में 49,922, 2021 में 71,304, 2020 में 76,590, 2019 में 55,210 और 2018 में 50,590 घटनाएं दर्ज की गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).