एजेंसी न्यूज

Kerala: केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं चिंताजनक; CM पिनराई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि सरकारी हस्तक्षेप के कारण राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है, लेकिन प्रगतिशील समाज में अब भी ऐसी घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है.

Kerala: केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं चिंताजनक; CM पिनराई विजयन
Pinarayi Vijayan (img: tw)

तिरुवनंतपुरम, 1 मार्च : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि सरकारी हस्तक्षेप के कारण राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है, लेकिन प्रगतिशील समाज में अब भी ऐसी घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है. केरल महिला आयोग (केडब्ल्यूसी) द्वारा यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से संबंधित समारोह का उद्घाटन करने के बाद विजयन ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के इतिहास के बावजूद, कई महिलाएं अब भी सार्वजनिक स्थानों पर आने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, "परिणामस्वरूप, वे वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न अवसरों का लाभ नहीं उठा पा रहीं. इसमें बदलाव की जरूरत है." यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश और हिमपात के कारण कई जगह भूस्खलन, कुल्लू में 112 सड़कें अवरुद्ध

उन्होंने कहा कि केडब्ल्यूसी पिछले तीन दशकों में समाज में महिला सशक्तीकरण के संबंध में उल्लेखनीय बदलाव लाने में सक्षम रहा है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसकी गतिविधियां जारी रहेंगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केरल देश का पहला राज्य है जिसने लैंगिक बजट आवंटन लागू किया है और इसके लिए संयुक्त राष्ट्र ने भी राज्य की सराहना की है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य परियोजना परिव्यय का 25 प्रतिशत महिला सशक्तीकरण पहलों के लिए आवंटित करना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).