जरुरी जानकारी | मिजोरम में मेगा फूड पार्क का उद्घाटन, 5,000 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को मिजोरम में एक मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। कुल 75 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित फूड पार्क से 25,000 किसानों को लाभ होगा तथा 5,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को मिजोरम में एक मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। कुल 75 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित फूड पार्क से 25,000 किसानों को लाभ होगा तथा 5,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मिजोरम के कोलासिब जिले में स्थित 55 एकड़ में फैले इस फूड पार्क को ज़ोरम मेगा फ़ूड पार्क लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित किया गया है। यह राज्य में परिचालित किया जाने वाला पहला मेगा फूड पार्क है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

इस परियोजना में फूड पार्क में स्थापित किये जाने वाले करीब 30 प्रसंस्करण इकाइयों से करीब 250 करोड़ रुपये का आगे और निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

समारोह को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने, किसानों की आय बढ़ाने और देश में खाद्य अपव्यय को कम करने की क्षमता है।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

उन्होंने कहा कि भारत में प्रसंस्करण स्तर अभी भी केवल 10 प्रतिशत ही है, जबकि छोटे देशों सहित कई देशों में यह स्तर 80-90 प्रतिशत तक है।

बादल ने कहा कि इस उत्तर पूर्वी राज्य के किसानों के यहां फलों और सब्जी की प्रचुरता है, और वो इससे काफी लाभान्वित होंगे।

ज़ोरम मेगा फूड पार्क 5,000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा और सीपीसी (कोर प्रोसेसिंग सेंटर) और पीपीसी (प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र) जलभराव वाले क्षेत्रों में लगभग 25,000 किसानों को इससे लाभ होगा।

बादल ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्क का उद्घाटन किया।

मिज़ोरम के मुख्य सचिव लानुनमाविया चुआंगो, मिज़ोरम के वाणिज्य और उद्योग मंत्री, आर लालथंगलियाना, मिजोरम के बिजली मंत्री, आर लालजिरलियाना, मिजोरम के लोकसभा सांसद सदस्य सी लालरोसांगा भी इस मौके पर उपस्थित थे।

बादल ने क्षेत्र के लिए फूड पार्क के उद्घाटन को एक नई सुबह के रूप में बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के सपने को साकार करने में काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों में उनके मंत्रालय द्वारा मिज़ोरम के लिए 7 सहित पूरे उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए 88 परियोजनाओं को 1000 करोड़ रुपये की लागत के साथ शुरू किया गया है।

मेगा फूड पार्क योजना के तहत, सरकार प्रति मेगा फूड पार्क परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। मौजूदा समय में, 18 मेगा फूड पार्क परियोजनाएं विभिन्न राज्यों में चल रही हैं और 19 पार्क पहले ही राज्यों में काम करना शुरु कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\