देश की खबरें | महामारी को देखते हुए इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोह ऑनलाइन आयोजित होंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसम्बर कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोह मुख्य तौर पर ऑनलाइन ही आयोजित किए जाएंगे जहां विद्वानों को पदक और डिप्लोमा उनके देश में ही प्रदान किये जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को नोबेल फाउंडेशन के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता सात और आठ दिसंबर को रस्मी आयोजन में अपने देश में ही पदक और डिप्लोमा हासिल करेंगे, जिसे ओस्लो एवं स्टॉकहोम से दस दिसंबर को ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,930 नए मामले, 95 मरीजों की मौत.

नोबेल फाउंडेशन की प्रेस प्रमुख रेबेका ऑक्सेलट्रोम ने बताया कि स्वीडन के शाह कार्ल 16वें दस दिसंबर को स्टॉकहोम सिटी हॉल के गोल्डन हॉल में आयोजित समारोह में ऑनलाइन शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि समारोह में संगीत पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Gorakhpur: गोरखपुर में शादी में हुई फायरिंग से चार वर्षीय बालक घायल.

नोबेल पुरस्कार कंसर्ट में इस वर्ष दर्शक नहीं होंगे।

इस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)