देश की खबरें | दो-तीन वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा-निशिकांत दूबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. से तीन वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो जायेगा।
से तीन वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो जायेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, चीन सहित अन्य देशों से आ रही कंपनियों
में इतने रोजगार सृजित होंगे कि भारत दूसरे देशों के बेरोजगारों को
रोजगार देने में भी सक्षम होगा।’’
उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये की विकास योजनाएं चल रही हैं और यहां आईआईटी, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग सहित अन्य शिक्षण संस्थान खुले हैं जिससे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं ।
उन्होंने कोरोना महामारी के बाद बेरोजगारी की आशंका का जिक्र करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके और उनका पलायन नहीं हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)