पेट दर्द होने पर युवक ने यूट्यूब देखकर खुद की सर्जरी की, डॉक्टरी हस्तक्षेप के बाद सेहत सुधरी
मथुरा-वृंदावन के एक युवक ने पेट दर्द होने पर यूट्यूब से सीखी गई तकनीक का उपयोग करके खुद सर्जरी करने का प्रयास किया लेकिन उसे अस्पताल की शरण लेनी पड़ी. अब कथित तौर पर वह ठीक हो रहा है.
मथुरा (उप्र), 21 मार्च : मथुरा-वृंदावन के एक युवक ने पेट दर्द होने पर यूट्यूब से सीखी गई तकनीक का उपयोग करके खुद सर्जरी करने का प्रयास किया लेकिन उसे अस्पताल की शरण लेनी पड़ी. अब कथित तौर पर वह ठीक हो रहा है. वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सुनरख गांव निवासी राजा बाबू (32) ने मंगलवार को बाजार से खरीदे गए ‘सर्जिकल ब्लेड’,‘स्टिच कॉर्ड’ और सुइयों का उपयोग करके अपने पेट को काटा और सिल दिया था. बुधवार को जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसके भतीजे राहुल ने उसे वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया.
संयुक्त जिला अस्पताल चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था. लेकिन वहां जाने के बजाए राजा बाबू अपने घर पहुंच गया. उसके भतीजे से सम्पर्क करने पर उसने युवक की हालत पहले से बेहतर बताई है. उसके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजा बाबू कुर्सी पर बैठा ताश खेल रहा था. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: परिसीमन पर DMK नेता की आपत्ति, 1997 की जनसंख्या को आधार बनाने की मांग
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में उस समय मौजूद ईएमओ (आपातकालीन चिकित्साधिकारी) डॉ. शशि रंजन ने उसका प्राथमिक उपचार कर आगरा के लिए रेफर कर दिया था, परंतु, वह वहां नहीं पहुंचा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

