देश की खबरें | सपा की सरकार में ट्रांसफार्मर रिश्वत देने पर बदला जाता था: केशव प्रसाद मौर्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आये उपमुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में सिर्फ वीआईपी जिलों (सरकार में शामिल महत्वपूर्ण लोगों के गृह जिलों) में ही पर्याप्त बिजली आती थी और उस समय खराब या जले हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी।

बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आये उपमुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में सिर्फ वीआईपी जिलों (सरकार में शामिल महत्वपूर्ण लोगों के गृह जिलों) में ही पर्याप्त बिजली आती थी और उस समय खराब या जले हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी 75 जिलों में बिजली जाती ही नहीं है और 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदला जाता है।

मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण और नगरीय लाभार्थी को बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय,गैस कनेक्शन,बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना और हर घर नल की सुविधाएं देने के आदेश दिए गये हैं।

उपमुख्यमंत्री नूरपुर के गांव हीमपुर पृथ्या में पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया द्वारा आयोजित सत्संग में शामिल होने आये थे।

मौर्य ने बाद में ट्वीट किया, ''आज बिजनौर में पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मिला और सत्संग तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।''

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\