एजेंसी न्यूज

UEFA Champions League 2025: इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में की एंट्री, बायर्न म्यूनिख को 4-3 से हराया

इंटर मिलान ने क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 2-1 से जीता था और इस तरह से उसने 4-3 के कुल स्कोर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की.

UEFA Champions League 2025: इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में की एंट्री, बायर्न म्यूनिख को 4-3 से हराया
इंटर मिलान (Photo: @Inter_en/X)

UEFA Champions League 2025: इंटर मिलान ने क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 2-1 से जीता था और इस तरह से उसने 4-3 के कुल स्कोर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की. फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पावर्ड 2023 में बायर्न को छोड़कर इंटर मिलान से जुड़े थे. यह इंटर के लिए पावर्ड का पहला गोल था.

यह भी पढें: ISL 2024-25: मोहन बागान एसजी फाइनल में बेंगलुरु को 2-1 हराया, जीता इंडियन सुपर लीग का खिताब

हैरी केन ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोल करके बायर्न म्यूनिख को कुल स्कोर में बराबरी दिला दी थी लेकिन लुटारो मार्टिनेज और पावर्ड के गोल से इंटर मिलान ने जल्द ही अपनी बढ़त मजबूत कर दी.

बायर्न म्यूनिख की तरफ से 76वें मिनट में एरिक डियर ने बराबरी का गोल दागा, लेकिन इससे कुल स्कोर में हार का अंतर ही कम हो पाया. सेमीफाइनल में इंटर मिलान का मुकाबला बार्सिलोना से होगा.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).