एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में मारपीट के मामले में पूर्व सांसद राजन विचारे की मौजूदगी में मंगवाई गई माफी, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक से मारपीट के मामले में दो लोगों से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता राजन विचारे की मौजूदगी में माफी मंगवाने और इस दौरान पीड़ित द्वारा उनमें से एक व्यक्ति को थप्पड़ लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देश की खबरें | ठाणे में मारपीट के मामले में पूर्व सांसद राजन विचारे की मौजूदगी में मंगवाई गई माफी, वीडियो वायरल

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक से मारपीट के मामले में दो लोगों से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता राजन विचारे की मौजूदगी में माफी मंगवाने और इस दौरान पीड़ित द्वारा उनमें से एक व्यक्ति को थप्पड़ लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज़ सुनाई देती है जो कहता है, "मराठी में बोलो, क्योंकि तुमने एक मराठी व्यक्ति को मारा है।"

वीडियो में कथित तौर पर पूर्व सांसद विचारे अपने कार्यालय में समर्थकों से घिरे हुए दिख रहे है , तथा उनके साथ लाल शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति भी है।

एक-एक करके दोनों व्यक्ति पीड़ित के पैर छूते हैं और उससे माफ़ी मांगते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीड़ित उनमें से एक को थप्पड़ मारता हुआ भी दिखता है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुए विवाद के बाद ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर झगड़ा हुआ और एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

मंगलवार रात को हुई मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया था।

इस मामले के सिलसिले में दोनों को बृहस्पतिवार को विचारे के कार्यालय में बुलाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).