विदेश की खबरें | पुलिस वीडियो में घबराया हुआ फ्लॉयड कह रहा था: ‘‘मैं बुरा आदमी नहीं हूं’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन फुटेज में फ्लॉयड अपनी मौत से कुछ मिनट पहले गुहार लगा रहा है, ‘‘मैं कोई बुरा आदमी नहीं हूं।’’

इन फुटेज में फ्लॉयड अपनी मौत से कुछ मिनट पहले गुहार लगा रहा है, ‘‘मैं कोई बुरा आदमी नहीं हूं।’’

जब अधिकारी उसे बलपूर्वक कार में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं तो उसे कहते सुना जा सकता है, ‘‘मुझे हाल ही में कोविड-19 हुआ था और अब मैं दोबारा ऐसा नहीं चाहता।’’

यह भी पढ़े | ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो फिर पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, इस देश में अब तक 75 हजार 366 लोगों की महामारी से हुई मौत.

पुलिस से छूटने की जद्दोजहद कर रहे फ्लॉयड से वहां खड़े एक राहगीर को कहते सुना जा सकता है, ‘‘तुम जीत नहीं सकते।’’

फ्लॉयड कहता है, ‘‘मैं जीतना नहीं चाहता।’’

यह भी पढ़े | तुर्की में टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सुरक्षाकर्मी सहित 7 की मौत.

वीडियो में कुछ मिनट बाद फ्लॉयड का चेहरा सड़क की ओर झुका हुआ दिखता है और उसकी दबी हुई आवाज सुनाई दे रही है, ‘‘मैं सांस नहीं ले पा रहा।’’

उन अधिकारियों पर फ्लॉयड की हत्या का आरोप लगा है।

फ्लॉयड की 25 मई को मौत हो गई थी।

इस फुटेज के संवाद पहले जारी कर दिए गए थे लेकिन वीडियो पहली बार जारी हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब फ्लॉयड के शरीर में हरकत बंद हो जाती है तब भी अधिकारी उसके लिए तत्काल कोई मदद जुटाने की कोशिश नहीं करते दिखते।

ये रिकॉर्डिंग फ्लॉयड की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे चार अधिकारियों के खिलाफ बने आपराधिक मामले का हिस्सा हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\