एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मार्च तिमाही में 15 दूसरी श्रेणी के शहरों में घरों की बिक्री आठ प्रतिशत घटी: प्रॉपइक्विटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 15 प्रमुख दूसरी श्रेणी के शहरों में घरों की बिक्री सालाना आठ प्रतिशत घटकर 43,781 इकाई रह गई। प्रॉपइक्विटी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | मार्च तिमाही में 15 दूसरी श्रेणी के शहरों में घरों की बिक्री आठ प्रतिशत घटी: प्रॉपइक्विटी

नयी दिल्ली, एक जून इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 15 प्रमुख दूसरी श्रेणी के शहरों में घरों की बिक्री सालाना आठ प्रतिशत घटकर 43,781 इकाई रह गई। प्रॉपइक्विटी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रियल एस्टेट विश्लेषक फर्म ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में मूल्य के लिहाज से बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 40,443 करोड़ रुपये हो गई।

इससे पहले 2024 की इसी अवधि में घरों की बिक्री मात्रा के लिहाज से 47,378 इकाई और मूल्य के लिहाज से 38,102 करोड़ रुपये थी।

ये 15 शहर अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधी नगर, नासिक, नागपुर, गोवा, लखनऊ, जयपुर, मोहाली, विशाखापत्तनम, कोच्चि, कोयंबटूर, भोपाल और भुवनेश्वर हैं।

प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर जसूजा ने कहा, ‘‘मार्च तिमाही में कम आपूर्ति के कारण दूसरी श्रेणी के शहरों में बिक्री कम हुई। राज्यों की राजधानियों ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा कि भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे में सुधार के कारण मांग मजबूत बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).