देश की खबरें | नड्डा के काफिले पर हुए हमले की पृष्टभूमि में केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है : धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हिंसक हमले की पृष्ठभूमि में केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हिंसक हमले की पृष्ठभूमि में केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है।

कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के लिए ममता बनर्जी सरकार की निंदा करते हुए धनखड़ ने कहा कि राज्य में स्थानीय और बाहरी का खतरनाक खेल चल रहा है।

यह भी पढ़े | Doctors Strike Today: डॉक्टरों की हड़ताल के चलते केरल में स्वास्थ्य सेवा ठप.

उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन हुयी।

राजभवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा, ‘‘ मैंने केंद्र को अपनी रिपोर्ट भेज दी है जिसकी सामग्री सुचिता की वजह से साझा नहीं की जा सकती।’’

यह भी पढ़े | West Bengal: राज्यपाल जगदीप धनखड़ की सीएम ममता बनर्जी को चेतावनी, कहा- संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री आग से न खेलें.

उन्होंने आरोप लगाया कि कानून का उल्लंघन करने वालों को पुलिस और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।

धनखड़ ने कहा, ‘‘राज्यपाल अपनी शपथ का अनुपालन करेगा चाहे कुछ भी हो।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान की रक्षा करना उनका कर्तव्य है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘जवाबदेही तय की जाएगी।’’ उन्होंने ममता बनर्जी से कहा कि वह आग से नहीं खेलें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\