बलिया में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग लड़की समेत दो की मौत
पुलिस के अनुसार बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के दिवाकर पुर गांव में चारपाई पर सो रही चांदनी (17) को सांप ने डंस लिया. शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस के अनुसार बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के दिवाकर पुर गांव में चारपाई पर सो रही चांदनी (17) को सांप ने डंस लिया. शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. दूसरी घटना दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई.
रीता देवी (40) भोजन के उपरांत अपने घर में सो रही थीं कि सांप उसके बिस्तर पर चढ़ गया और उनके शरीर पर दो जगह डंस लिया. यह भी पढ़ें : मुंबई के गोरेगांव की एक रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद- देखें वीडियो
परिजनों ने उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

