एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से हमला करके हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संत कबीर नगर जिले में बुधवार को मेहदावल तहसील कार्यालय के पास वैवाहिक विवाद के एक मामले की सुनवाई के लिए आई महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से हमला करके हत्या की

संत कबीर नगर (उप्र), 30 जुलाई संत कबीर नगर जिले में बुधवार को मेहदावल तहसील कार्यालय के पास वैवाहिक विवाद के एक मामले की सुनवाई के लिए आई महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान दुधरा थाना क्षेत्र के धरवलिया गांव की निवासी लक्ष्मी (35) के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मी की शादी आठ साल पहले संतोष यादव से हुई थी, लेकिन उनके बीच अक्सर तनातनी रहती थी।

सिंह ने कहा कि पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे जब लक्ष्मी मेहदावल तहसील परिसर में पहुंची तो उसका पति संतोष यादव भी वहां मौजूद था। उसने लक्ष्मी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और पेट पर कई चोटें आईं।"

सिंह ने बताया कि संतोष को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).