देश की खबरें | भाजपा के 'विजय बूथ अभियान' के जवाब में सपा का 'जन-मन-विजय अभियान'
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में अगले साल संभावित विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 'बूथ विजय अभियान' के जवाब में 'जन-मन-विजय अभियान' चलाने की घोषणा की है।
लखनऊ, 11 सितंबर उत्तर प्रदेश में अगले साल संभावित विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 'बूथ विजय अभियान' के जवाब में 'जन-मन-विजय अभियान' चलाने की घोषणा की है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 27,700 शक्ति केन्द्रों (संगठनात्मक इकाई) पर वर्चुअल माध्यम से ‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत की।
इसके घंटे भर के भीतर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया ‘हर बूथ पर यूथ’ का ऐलान-‘जन-मन विजय अभियान।’
यादव ने लिखा, ‘‘22 के चुनाव (2022 के विधानसभा चुनाव) में सपा की युवा शक्ति उत्तर प्रदेश के हर बूथ पर जन-जागरण करेगी व सपा के सिद्धांतों और कामों के आधार पर जन-जन का मन जीतकर हर बूथ पर ‘जन-मन विजय अभियान’ की सफलता भी सुनिश्चित करेगी।''
इसी ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ''उत्तर प्रदेश की जाग्रत जनता ‘लोकतांत्रिक-क्रांति’ लाएगी!''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

