देश की खबरें | अगले साल फरवरी में बेंगलुरु में ‘एअरो इंडिया’ के आयोजन को सैद्धांतिक मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस प्रदर्शनी ‘एअरो इंडिया’ का अगला आयोजन उसके परंपरागत स्थल बेंगलुरु में अगले वर्ष 3-5 फरवरी के बीच कराने का निर्णय सैद्धांतिक रूप से रक्षा मंत्रालय ने ले लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस प्रदर्शनी ‘एअरो इंडिया’ का अगला आयोजन उसके परंपरागत स्थल बेंगलुरु में अगले वर्ष 3-5 फरवरी के बीच कराने का निर्णय सैद्धांतिक रूप से रक्षा मंत्रालय ने ले लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोविड केंद्र का किया उद्घाटन: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने इस द्विवार्षिक आयोजन को तय समय पर कराने का निर्णय घरेलू रक्षा उद्योग और वैश्विक एयरोस्पेस कंपनियों से बातचीत के बाद लिया।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: क्लैट परीक्षा 2020 एक बार फिर हुई स्थगित, 7 नहीं अब 28 सितंबर को होगा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल.

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस आयोजन की मेजबानी करने के मुद्दे पर पहले ही कई बैठकें की हैं।

एक सूत्र ने कहा, “यह निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस महामारी के प्रति अधिकतम सावधानी बरतते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।”

एअरो इंडिया की शुरुआत 1996 में बेंगलुरु में की गई थी और तभी से वहां इसका आयोजन किया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि एअरो इंडिया में कई बड़ी वैश्विक रक्षा कंपनियों और निवेशकों के आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कई देशों के शिष्टमंडल भी इसमें भाग लेंगे।

रक्षा मंत्रालय एअरो इंडिया में भारतीय रक्षा उत्पादन को प्रोत्साहित करने की योजना बना रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\