Palghar Shocker: पालघर में ऑटोचालक ने महिला से बीच पर की मारपीट और दुष्कर्म, गिरफ्तार
पालघर जिले में एक ऑटोचालक ने 20 वर्षीय महिला के साथ वसई बीच पर मारपीट की और दुष्कर्म किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना इस सप्ताह की शुरुआत में वसई बीच पर हुई.
मुंबई, 24 जनवरी : इसके बाद महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने बयान में बताया कि वह वसई रेलवे स्टेशन परिसर में आरोपी ऑटोचालक से मिली थी. आरोपी ने महिला को बीच पर ले जाकर मारपीट की और दुष्कर्म किया. यह भी पढ़ें : उप्र : दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी के गहने बेचे; भदोही में प्राथमिकी दर्ज
अधिकारी ने बताया कि वनराई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चर्चगेट से विरार तक रेलवे स्टेशनों के बीच तलाशी अभियान चलाया गया और 32 वर्षीय आरोपी को खैरपाड़ा वसई के एक झुग्गी इलाके से गिरफ्तार किया गया.\
संबंधित खबरें
Nagpur Rape Case: नाबालिग सहपाठी से रेप के आरोप में किशोर गिरफ्तार, YouTube के नुस्खे से गर्भपात की कोशिश नाकाम होने पर बच्ची ने दिया जन्म
Nalasopara Shocker: नालासोपारा में चौंकाने वाला मामला, शादी का झांसा देकर युवती से रेप; 80 महिलाओं के निजी VIDEO बेचने का आरोप
Gurugram-Rewari Crime: काम के बहाने रेवाड़ी ले जाकर पूर्व एचआर एग्जीक्यूटिव से रेप; निजी कंपनी के एमडी पर केस दर्ज, पीड़िता हुई गर्भवती
Amethi Rape: यूपी के अमेठी में घर में घुसकर नाबालिग से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Categories