एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नूंह में तेंदुआ ने मवेशियों के बाड़े में घुसकर छह बकरियों को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले के रेहना गांव में एक तेंदुए ने मवेशियों के बाड़े में घुसकर छह बकरियों को मार डाला। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

देश की खबरें | नूंह में तेंदुआ ने मवेशियों के बाड़े में घुसकर छह बकरियों को मार डाला

गुरुग्राम, 22 जुलाई हरियाणा के नूंह जिले के रेहना गांव में एक तेंदुए ने मवेशियों के बाड़े में घुसकर छह बकरियों को मार डाला। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

सोमवार देर रात हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने प्रशासन से उस परिवार के लिए वित्तीय सहायता की मांग की है, जिनकी बकरियां मारी गई थीं।

गांव के सरपंच ने मंगलवार को वन्यजीव विभाग को घटना की सूचना दी। गांव का दौरा करने वाले एक वन्यजीव अधिकारी ने पुष्टि की कि बकरियों को एक तेंदुए ने मारा था, जिसके पैरों के निशान मवेशियों के बाड़े के पास भी दिखायी दिये।

नजाकत नाम के एक ग्रामीण ने बताया कि सोमवार देर रात तेंदुआ गांव में घुस आया और सीधे सेकुल नाम के एक व्यक्ति के मवेशियों के बाड़े में घुस गया और बकरियों पर हमला कर दिया। नजाकत ने बताया कि शोर सुनकर कुछ ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले और तेंदुए को पास की पहाड़ियों की ओर भागते देखा।

कामरू नाम के एक अन्य ग्रामीण ने दावा किया कि उसकी दो बकरियां गायब हैं।

नजाकत ने कहा, ‘‘चूंकि हमारा गांव अरावली पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है, इसलिए इस इलाके में पहले भी तेंदुए देखे गए हैं। बकरियां सेकुल की आय का एकमात्र स्रोत थीं और हम उसके लिए वित्तीय सहायता की मांग करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).