एजेंसी न्यूज

Noida Shocker: नोएडा में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चलाईं गोलियां, महिला की मौत

नोएडा में 30 वर्षीय एक महिला की उसके घर में घुसकर कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों द्वारा मंगलवार को गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Noida Shocker: नोएडा में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चलाईं गोलियां, महिला की मौत
Death (Photo Credit: Pixabay)

नोएडा, पांच सितंबर: नोएडा में 30 वर्षीय एक महिला की उसके घर में घुसकर कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों द्वारा मंगलवार को गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया हैं. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें: Noida Shocker: घर में घुस कर दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर की हत्या, जाँच जारी

उन्होंने बताया कि यह घटना मध्य नोएडा क्षेत्र के बादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरौला इलाके की बृज विहार कॉलोनी में दोपहर करीब ढाई बजे हुई. पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) सुनीति ने बताया कि महिला की पहचान मौसम कुमार की पत्नी सोनी के रूप में हुई है. मूल रूप से बिहार निवासी यह दंपति करीब छह महीने पहले इस कॉलोनी में रहने आया था.

पुलिस के मुताबिक, यह महिला की दूसरी शादी थी और सोनी का अपने पूर्व पति से विवाद था.

सुनीति ने बताया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर दंपति के घर आए थे तथा उन्होंने सोनी तथा उसके पति से बातचीत की. उन्होंने बताया कि इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ तथा दोनों युवकों ने महिला पर गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुनीति ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं. उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).