देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चचेरे भाई ने की महिला की पीट-पीटकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय युवती की उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 मार्च मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय युवती की उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तिलोरा गांव में रतन सिंह की बेटी सलोनी पर उसके चचेरे भाई हरेंद्र सिंह ने हमला किया।
उसने बताया कि हरेंद्र ने सलोनी को उनके खेतों में पूजा करने से मना किया जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और हरेंद्र ने सलोनी पर डंडे से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सलोनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हरेंद्र मौके से फरार हो गया।
उसने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

