CCTV फुटेज ने खोला राज! डेटिंग पर बहस के बाद दोस्त को छत से दिया धक्का, हत्या को आत्महत्या बताने वाला नाबालिग गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोप है कि लड़के ने मुंबई में 15 वर्षीय लड़की को इमारत की छत से धक्का देकर मार डाला और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की. आरोपी (16) और किशोरी दोनों दोस्त थे.
मुंबई, 2 जुलाई : मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोप है कि लड़के ने मुंबई में 15 वर्षीय लड़की को इमारत की छत से धक्का देकर मार डाला और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की. आरोपी (16) और किशोरी दोनों दोस्त थे. किशोरी एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल की छात्रा थी और मुलुंड इलाके में अपनी मां के साथ रहती थी. भांडुप पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 24 जून को किशोरी लड़के से मिलने भांडुप (पश्चिम) इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में पहुंची और पढ़ाई को लेकर अपने तनाव के बारे में उससे चर्चा की.
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़का उसे इमारत के डी-विंग की छत पर स्थित एक पानी की टंकी के ऊपर ले गया. जब वे बातचीत कर रहे थे तभी उनके बीच ‘डेटिंग’ को लेकर तीखी बहस हो गई. उन्होंने बताया कि बहस के दौरान लड़के ने लड़की को कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे किशोरी इमारत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई. इसके बाद लड़के ने लड़की का मोबाइल फोन छत से फेंक दिया, जो इमारत के ई-विंग के पास जा गिरा. एक सुरक्षा गार्ड ने इमारत के ‘डक्ट’ में लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचित किया. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में गवाह के नहीं आने से सुनवाई टली, अब 14 जुलाई को होगी
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पढ़ाई से संबंधित तनाव के कारण 30वीं और 31वीं मंजिल के बीच की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली. अधिकारी ने बताया कि इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया, जिसने बाद में अपना अपराध कबूल कर लिया.पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे डोंगरी स्थित किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

