एजेंसी न्यूज

UP: उत्तर प्रदेश के बदायूं में नव-विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल वाले फरार

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बरेली जनपद के लाहौरी गांव की रहने वाली रेनू (20) का विवाह करीब नौ माह पूर्व भैगा-भीकमपुर गांव के निवासी विकेश से हुई थी.

UP: उत्तर प्रदेश के बदायूं में नव-विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल वाले फरार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बरेली जनपद के लाहौरी गांव की रहने वाली रेनू (20) का विवाह करीब नौ माह पूर्व भैगा-भीकमपुर गांव के निवासी विकेश से हुई थी.

महिला के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में विकेश और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है कि रेनू के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे. शुक्रवार सुबह मायके वालों को किसी ने फोन पर सूचना दी कि रेनू की गला-दबाकर हत्या कर दी गई है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी. यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra:‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पैदा विमर्श से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है भाजपा- कांग्रेस

बिसौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच व ससुराल वालों की तलाश शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कानूनन कार्यवाही की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).