Kerala Shocker: केरल में महिला ने अपनी दिव्यांग बेटी की गला घोंटकर हत्या की, शव कुएं में फेंका
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में एक महिला ने आठ साल की दिव्यांग बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
तिरुवनंतपुरम, 21 दिसंबर : केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में एक महिला ने आठ साल की दिव्यांग बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता अनुष्का कथित तौर पर मंगलवार से अपनी मां के साथ अपने घर से लापता थी.
पुलिस के अनुसार लड़की की हत्या का खुलासा तब हुआ जब मां मिनी (48) ने बृहस्पतिवार को थाने में अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वह अपना अपराध कबूल करने के लिए थाने पहुंची और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi on Rajouri Terror Attack: जम्मू- कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में सेना के 4 जवान शहीद, राहुल गांधी ने जताया दुख
पुलिस ने कहा कि महिला के कबूलनामे के अनुसार उसने पारिवारिक विवाद के बाद दिव्यांग बेटी की हत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि महिला ने कहा कि उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के कुएं में फेंक दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

