देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 संक्रमण के मामले 155 बढ़कर 2,601 हुए, अब तक 31 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ गर्भवती महिलाओं समेत 155 लोगों में कोविड-19 संक्रमण पाये जाने के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी के मामले सोमवार को बढ़कर 2,601 हो गये । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, एक जून जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ गर्भवती महिलाओं समेत 155 लोगों में कोविड-19 संक्रमण पाये जाने के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी के मामले सोमवार को बढ़कर 2,601 हो गये । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘ सोमवार को इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 155 नये मामले सामने आये।’’
उन्होंने बताया कि इन नये मामलों में 99 नये मरीज जम्मू के जबकि 56 कश्मीर के हैं। नये मामलों में नौ गर्भवती महिलाएं और एक सरकारी अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है।
अधिकारियों के मुताबिक अब इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 2,601हो गये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ उनमें 1999 कश्मीर से और 602 जम्मू से हैं।’’
इस केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 1,624 मरीजों का उपचार चल रहा। इनमें कश्मीर में 1,157 तथा जम्मू में 467 उपचाररत हैं। कोविड-19 के 946 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अबतक 31 मरीज इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। तीन मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

