देश की खबरें | भारत में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक 2,003 लोगों की गई जान, मामले हुए 3,54,065
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,903 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,54,065 हो गए हैं।
नयी दिल्ली, 17 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,903 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,54,065 हो गए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 2,003 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई है, उनमें से महाराष्ट्र के 1,409 लोग शामिल हैं, जिसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 5,537 हो गई है। वहीं, दिल्ली में 437 लोगों की जान गई, जिससे शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1837 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक संख्या में अचानक वृद्धि राज्यों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों की वजह से है। महाराष्ट्र और दिल्ली ने पिछले दिनों के आंकड़ों से मिलान करने के बाद ये नए आंकड़े जारी किए हैं।’’
वहीं, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 28, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के 18-18, मध्य प्रदेश के 11, पश्चिम बंगाल के 10, राजस्थान के सात, कर्नाटक के पांच और तेलंगाना के चार लोग मरने वालों में शामिल हैं।
यह भी पढ़े | UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय.
इनके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, पुडुचेरी और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,55,227 लोगों का इलाज जारी है और 1,86,934 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 52.80 प्रतिशत हो गयी है।’’
भारत में लगातार छठे दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है।
पूरी दुनिया से कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 16 जून तक कोरोना वायरस के लिए 60,84,256 नमूनों की जांच की जा चुकी है और मंगलवार को 1,63,187 नमूनों की जांच की गयी।
मंत्रालय ने कहा कि सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 674 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 250 कर दी गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल 11,903 मौतों में से 5,537 लोगों की मृत्यु के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। इसके बाद दिल्ली में 1,837, गुजरात में 1,533, तमिलनाडु में 528, पश्चिम बंगाल में 495, मध्य प्रदेश में 476, उत्तर प्रदेश में 417, राजस्थान में 308 और तेलंगाना में 191 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।
कोविड-19 से हरियाणा में 118, कर्नाटक में 94, आंध्र प्रदेश में 88, पंजाब में 72, जम्मू-कश्मीर में 63, बिहार में 41, उत्तराखंड में 25, केरल में 20 और ओडिशा में 11 लोगों की जान गई है।
झारखंड और छत्तीसगढ़ में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि असम और हिमाचल प्रदेश में आठ-आठ लोगों की जान गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में छह-छह लोगों की मौत हुई है, जबकि मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
मंत्रालय ने कहा कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी थी।
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण के सर्वाधिक 1,13,445 मामले महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 48,019, दिल्ली में 44,688, गुजरात में 24,577, उत्तर प्रदेश में 14,091, राजस्थान में 13,216, पश्चिम बंगाल में 11,909 और मध्य प्रदेश में 11,083 मामले सामने आए हैं।
हरियाणा में 8,272 , कर्नाटक में 7,530 और बिहार में 6,778 मामले हैं।
आंध्र प्रदेश में 6,841, तेलंगाना में 5,406, जम्मू-कश्मीर में 5,298, असम में 4,319 और ओडिशा में 4,163 मामले सामने आए हैं।
पंजाब में 3,371, केरल में 2,622, उत्तराखंड में 1,942 और झारखंड में 1,839 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
छत्तीसगढ़ में 1,781, त्रिपुरा में 1,092, लद्दाख में 649, गोवा में 629, हिमाचल प्रदेश में 560, मणिपुर में 500, और चंडीगढ़ में 358 मामले हैं।
पुडुचेरी में 216, नगालैंड में 179, मिजोरम में 121, अरुणाचल प्रदेश में 95, सिक्किम में 70 , मेघालय और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 44- 44 मामले हैं।
दादरा एवं नागर हवेली और दमन-दीव में कुल 45 मामले सामने आए हैं।
मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, ‘‘हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

