Gujarat Shocker: गुजरात में एक व्यक्ति ने दो बेटियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
गुजरात के बनासकांठा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर कुएं में फेंककर उनकी हत्या करने के बाद खुद भी उसमें कूदकर जान दे दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकार दी.
पालनपुर (गुजरात), 20 जुलाई : गुजरात के बनासकांठा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर कुएं में फेंककर उनकी हत्या करने के बाद खुद भी उसमें कूदकर जान दे दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकार दी.
उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार शाम शेराऊ गांव में घटी और उसके पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. थराड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि विक्रम दर्जी ने इस पूरे प्रकरण से पहले अपनी तीन और पांच साल की बेटियों के साथ मोबाइल पर एक तस्वीर खींचकर एक स्थानीय वॉट्सएप ग्रुप पर साझा की थी. यह भी पढ़ें : दिल्ली हाईकोर्ट अग्निपथ योजना संबंधी सभी याचिकाओं पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगा
उन्होंने बताया कि तस्वीर में जहर की एक शीशी भी नजर आ रही है. पुलिस को संदेह है कि विक्रम ने बेटियों को कुएं में फेंकने से पहले उन्हें जहर दिया था और खुद भी कुएं में कूदने से पहले जहर का सेवन किया था. अधिकारी ने बताया कि घटना के समय दर्जी की पत्नी घर पर थी. ग्रामीणों ने मंगलवार रात शवों को कुएं से निकाला. मामले की जांच अभी जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

