फ्रांस में बीते 24 घंटे में 987 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 13 हजार के पार
हालांकि आईसीयू में भर्ती रोगियों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है।
शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
हालांकि आईसीयू में भर्ती रोगियों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है।
फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमोन ने पत्रकारों को बताया कि 554 लोगों की मौत अस्पतालों में जबकि 433 मौतें नर्सिंग होम में हुईं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13,197 हो गई है।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दस साल के एक बच्चे की भी मौत हो गई है। हालांकि सेलोमोन ने कहा कि उसकी मौत के कई कारण हैं।
सेलोमोन ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि आईसीयू में अब केवल 62 रोगी बचे हैं। बृहस्पतिवार से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 12:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

