देश की खबरें | बिहार में सौ वर्ष से अधिक उम्र के 41 हजार व 120 वर्ष से अधिक आयु के 143 मतदाता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.80 करोड़ से ज्यादा है, जिनमें से 41,000 मतदाता सौ वर्ष से अधिक आयु के हैं। अहम बात यह है कि इनमें भी 120 वर्ष से अधिक आयु के 143 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

पटना, 23 जनवरी बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.80 करोड़ से ज्यादा है, जिनमें से 41,000 मतदाता सौ वर्ष से अधिक आयु के हैं। अहम बात यह है कि इनमें भी 120 वर्ष से अधिक आयु के 143 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, कुल मतदाताओं में 30 वर्ष से कम आयु वाले लगभग 21 प्रतिशत वोटर हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता 2.06 प्रतिशत हैं।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को साझा किए गए आंकड़ों अनुसार राज्य में 80 से 120 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के 12,822,96 मतदाता हैं।

राज्य में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 40,601 (पुरुष-17,445, महिला-23,153 और तीन तृतीय लिंगी) है, जबकि 110 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 247 (पुरुष-120 और महिला-127) है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 120 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 143 (पुरुष- 74 और महिला-69) है।

बिहार में वर्तमान में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 7,80,22,933 (पुरुष- 4,07,63,352 और महिला-3,72,57,477) है।

आंकड़ों के मुताबिक, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की अधिकतम संख्या वाला जिला वैशाली है, जहां ऐसे मतदाताओं की संख्या 82,758 है। इसके बाद नालंदा में 67,161, लखीसराय में 21,118, पटना में 13,514, सीतामढ़ी में 69,558, बांका में 39,436, नवादा में 43,511, कैमूर में 27,711 और शिवहर में 6,760 ऐसे मतदाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार