देश की खबरें | ओडिशा के बालासोर में नशे में धुत व्यक्ति ने बेटे की चाकू घोंपकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बालासोर (ओडिशा), 13 मार्च ओडिशा के बालासोर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना खैरा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नरमा गांव में बुधवार रात को हुई।
पुलिस के अनुसार, जोगेंद्र सिंह शराब के नशे में घर लौटा और किसी बात पर विवाद होने पर उसने अपनी पत्नी मुनी सिंह की पिटाई करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि जब उनके बेटे राजेश (17) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो जोगेंद्र ने गुस्से में चाकू उठाया और अपने बेटे के सीने में घोंप दिया।
इसने बताया कि रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने घायल किशोर को ऊपाड़ा अस्पताल पहुंचाया और बाद में उसे सोरो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जोगेंद्र को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

