एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बहराइच में अराजक तत्वों ने मंदिर में रखी प्रतिमा खंडित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कुछ अराजक तत्वों ने एक मंदिर में रखी मूर्ति को कथित तौर पर खंडित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बहराइच में अराजक तत्वों ने मंदिर में रखी प्रतिमा खंडित की

बहराइच (उप्र), 31 मई उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कुछ अराजक तत्वों ने एक मंदिर में रखी मूर्ति को कथित तौर पर खंडित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को रामगांव थाना क्षेत्र के खासा मोहम्मदपुर गांव में स्थित एक मंदिर में कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। उन्होंने बताया कि आक्रोशित ग्रामीण मंदिर के बाहर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा को सरयू नदी में विसर्जित कर दिया। तिवारी ने बताया कि वहां नयी मूर्ति स्थापित की जा रही है।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

तिवारी ने बताया कि गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि इस घटना को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर विरोध में उग्र प्रदर्शन का आह्वान किया गया तो जिले में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।

महसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी डी. के. श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा गया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा लोगों की धार्मिक भावना को भड़काकर, उकसाकर 31 मई को उग्र प्रदर्शन करने के लिये सोशल मीडिया माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है, ऐसे असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).