विदेश की खबरें | इमरान अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, करीबी सहयोगी को नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) का नेतृत्व करने के लिए बैरिस्टर गौहर खान को नामित किया है। एक शीर्ष नेता ने बुधवार को दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) का नेतृत्व करने के लिए बैरिस्टर गौहर खान को नामित किया है। एक शीर्ष नेता ने बुधवार को दी।

डॉन समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार, बैरिस्टर अली जफर ने घोषणा की कि मौजूदा अध्यक्ष इमरान खान दो दिसंबर को होने वाला चुनाव नहीं लड़ेंगे और बैरिस्टर गौहर खान को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है।

इससे पहले इमरान के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। पार्टी के अंदर उस समय भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब उसने अपने ही एक वरिष्ठ नेता के बयान को खारिज कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता शेर अफजल मारवात ने दावा किया था कि जेल में बंद इमरान पार्टी के आंतरिक चुनावों में अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

गौहर खान ने कहा, "इमरान खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे... मैं उनके लौटने तक अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।"

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। पाकिस्तानी निर्वाचन आयोग के अनुसार अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अपना चुनाव चिन्ह 'बल्ला' बरकरार रखना चाहती है तो उसे 20 दिन की समय सीमा के अंदर पार्टी के अंदर चुनाव कराना होगा।

जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल मारवात ने मंगलवार को कहा कि बैरिस्टर गौहर खान पीटीआई के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार होंगे। उससे पहले इमरान ने कानूनी बाधाओं के कारण अध्यक्ष पद पर नहीं रहने का कथित तौर पर फैसला किया।

खान अभी रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं।

मारवात की घोषणा के बावजूद, पीटीआई ने दावा किया था कि इमरान खान के अपने पद से हटने की कोई योजना नहीं है।

लेकिन, खैबर पख्तूनख्वा में पार्टी का नया चेहरा मारवात पार्टी के इनकार के बाद भी अपनी बात पर कायम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\