जरुरी जानकारी | इमरान खान ने कराची की बुनियादी संरचना बेहतर बनाने के लिये 1,100 अरब रुपये के पैकेज की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के वित्तीय केंद्र कराची की पुरानी नगरपालिका समेत बुनियादी संरचना को बेहतर बनाने के लिये 1,100 अरब के पैकेज की घोषणा की है।
कराची, छह सितंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के वित्तीय केंद्र कराची की पुरानी नगरपालिका समेत बुनियादी संरचना को बेहतर बनाने के लिये 1,100 अरब के पैकेज की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण कराची में काफी तबाही मची है और कम से कम 60 लोगों की मौत हो गयी है। जुलाई और अगस्त महीनों में हुई बारिश ने शहर की खस्ताहाल बुनियादी संरचना की कलई खोल दी।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
खान ने शनिवार को कराची का दौरा करने के बाद सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैय्यद मुराद अली शाह और गवर्नर इमरान इस्माइल के साथ संयुक्त रूप से इस पैकेज की घोषणा की।
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ केंद्र के साथ ही पंजाब, खैबर पख्तुनवा और बलुचिस्तान प्रांत में सत्ता में है, जबकि सिंध प्रांत पर विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी काबिज है।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)