जरुरी जानकारी | बेहतर त्योहारी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी जारी रहेगा उद्योगों के कामकाज में सुधार: इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय उद्योगों के कामकाज में धीरे-धीरे सुधार हुआ है और बेहतर त्योहरी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी यह सुधार जारी रहने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है।

मुंबई, दो दिसंबर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय उद्योगों के कामकाज में धीरे-धीरे सुधार हुआ है और बेहतर त्योहरी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी यह सुधार जारी रहने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दिये जाने से विभिन्न क्षेत्रों में सुधार पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में स्पष्ट दिखा। कुछ क्षेत्र कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर लौटने में भी सफल रहे और सालाना आधार पर उन्होंने वृद्धि दर्ज की है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

रेटिंग एजेंसी के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सेक्टर रेटिंग) शमशेर दीवान ने कहा, ‘‘मांग को लेकर हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय उद्योग जगत धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की तरफ लौट रहा है। त्योहारी मौसम के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए तीसरी तिमाही में सुधार जारी रहने का अनुमान है।’’

उन्होंने कहा कि ग्रामीण मांग सकारात्मक है और सामान्य मानसून से इसे समर्थन मिला है। इसके अलावा फसलों की अच्छी उपज, मनरेगा के बढ़े आवंटन के रूप में सरकारी समर्थन, एमएसएमई गारंटी कर्ज तथा अन्य उपायों से भी समर्थन मिला है।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

उन्होंने कहा कि सुधार की अगुवाई ग्रामीण क्षेत्र करता रहेगा, जबकि शहरी क्षेत्र धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि दीवान ने कहा कि अभी तक वायरस का टीका नहीं आया है। ऐसे में यदि संक्रमण की दूसरी या तीसरी लहर सामने आती है तो सुधार की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

इक्रा ने कहा कि 587 कंपनियों के वित्तीय परिणाम के विश्लेषण से पता चलता है कि पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में भारतीय कॉरपोरेट जगत का समग्र राजस्व 34.9 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, सालाना आधार पर यह 6.5 प्रतिशत कम रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान