नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शहर में ठंड के मौसम में प्रदूषण के गंभीर स्तर तक पहुंचने से निपटने के रास्ते पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मंत्री सालाना वृक्षारोपण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। इस बैठक के दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीतापुर जिले में नाबालिग का अपहरण के बाद सामूहिक बलात्कार, आरोपियों ने किया वीडियो वायरल.
दिल्ली सरकार ने 2020-21 में 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 19 लाख पोधे इस साल मार्च से अब तक विभिन्न एजेंसियों ने लगाए हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से पिछले साल दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई थी। पिछले साल पंजाब में करीब 2 करोड़ टन पराली जमा हुयी थी और किसानों ने 98 लाख टन पराली जलायी थी। वहीं हरियाणा में 70 लाख टन पराली जमा हुयी जिनमें से 12.3 लाख टन पराली जलायी गयी।
फसल कटने के बाद किसान अपने खेतों को तत्काल साफ करने के लिए फसल के बचे अपशिष्ट को जला देते हैं। दिल्ली-एनसीआर में इस धुएं से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY