देश की खबरें | भर्ती क्षेत्र के लिए अहम बदलाव है एनआरए का गठन: जितेंद्र सिंह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) गठित करने का सरकार का फैसला भर्ती क्षेत्र में अहम बदलाव लाने वाला है।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, एक वेबिनार (ऑनलाइन संगोष्ठी) को संबोधित करते हुए कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि यह केवल शासन सुधार नहीं है बल्कि एक सामाजिक-आर्थिक सुधार भी है, जो भर्ती को गांवों और शहरों तक ले जाएगा।

यह भी पढ़े | प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुःख, बताया एक कुशल राजनेता: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पत्र सूचना कार्यालय, कोलकाता की ओर से आयोजित वेबिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि एनआरए भर्ती प्रणाली में अहम बदलाव की शुरूआत करेगा और सही नौकरी खोजने में युवाओं की आकांक्षा को पूरा करने में मदद करेगा।

उद्योग, सरकारी क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ शिक्षाविदों ने भर्ती क्षेत्र और नीति के दृष्टिकोण से एनआरए की क्षमता और भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: मुंबई पुलिस ने शहर में 35,000 कर्मियों को तैनात किया, 5000 से अधिक सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी.

एसएससी के पूर्व अध्यक्ष ब्रज राज शर्मा ने कहा कि भर्ती की मूल्य श्रृंखला से जुड़े सभी लोगों के लिए यह लाभप्रद स्थिति है, चाहे वे रोजगार चाहने वाले हों, भर्ती संगठन हों या फिर मानव संसाधन कार्मिक हों।

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड के पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सचिव प्रेम लाल शर्मा ने आकांक्षी जिलों में परीक्षा अवसंरचना में चुनौतियों का उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)