जरुरी जानकारी | अप्रैल-सितंबर में कागज और पेपरबोर्ड का आयात 3.5 प्रतिशत बढ़कर 9.92 लाख टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन से आयात खेप में तेज वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कागज और पेपरबोर्ड का आयात 3.5 प्रतिशत बढ़कर 9,92,000 टन हो गया है। भारतीय कागज निर्माता संघ (आईपीएमए) ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर चीन से आयात खेप में तेज वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कागज और पेपरबोर्ड का आयात 3.5 प्रतिशत बढ़कर 9,92,000 टन हो गया है। भारतीय कागज निर्माता संघ (आईपीएमए) ने यह जानकारी दी है।

आईपीएमए ने बयान में कहा कि देश में पर्याप्त उत्पादन क्षमता के बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान चीन से कागज और पेपरबोर्ड का आयात 44 प्रतिशत बढ़ा है।

एसोसिएशन ने वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आसियान देशों से अधिक आयात खेप के कारण वर्ष 2023-24 में इन उत्पादों का आयात 34 प्रतिशत बढ़कर 19.3 लाख टन रहा था।

आईपीएमए के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा, ‘‘कोविड के दो वर्षों के दौरान कुछ नरमी के बाद, भारत में कागज़ के आयात में वृद्धि जारी रही है, जिससे घरेलू विनिर्माण उद्योग के विकास को नुकसान पहुंचा है, जो कम क्षमता उपयोग और कमज़ोर लाभ की स्थिति से जूझ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि चीन, चिली और हाल ही में इंडोनेशिया से बढ़ते आयात के मद्देनजर वर्जिन फाइबर पेपरबोर्ड के घरेलू निर्माताओं के लिए स्थिति बेहद गंभीर है, जिसका आयात वर्ष 2020-21 से तीन गुना से अधिक बढ़ गया है।

अग्रवाल ने कहा कि घरेलू कागज़ उद्योग ने क्षमता बढ़ाने के लिए पहले ही महत्वपूर्ण पूंजी का निवेश किया है, लेकिन इसमें लाभ की स्थिति में आने की अवधि लंबी है और निवेश की आर्थिक लाभप्रदता को नुकसान पहुंचाने वाले आयात में वृद्धि से घरेलू उद्योग काफी प्रभावित हुआ है।

आईपीएमए ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में वित्त और वाणिज्य मंत्रालयों के साथ बजट पूर्व बैठकों में, एसोसिएशन ने घरेलू निर्माताओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए कागज़ और पेपरबोर्ड के आयात पर मूल सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\