एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम में अवैध आईवीएफ सेंटर का भंडाफोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक अवैध आईवीएफ सेंटर का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम में अवैध आईवीएफ सेंटर का भंडाफोड़

गुरुग्राम, 18 जुलाई हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक अवैध आईवीएफ सेंटर का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान सेंटर से 84 भ्रूण बरामद किए गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।

गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सुशांत लोक फेज-1 में एक अवैध आईवीएफ सेंटर के संचालन की पुख्ता सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर डॉ. रितु के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और ‘फर्टिलिटी 2यू सेंटर’ नाम के सेंटर पर छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान सेंटर की संचालिका मंजू शर्मा विभागीय अनुमति से संबंधित कोई भी दस्तावेज टीम के सामने पेश नहीं कर पाईं।

अधिकारियों ने बताया हालांकि यह बात सामने आई कि अल्ट्रासाउंड मशीन का इस्तेमाल करने के लिए अनुमति ली गई थी।

उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन की अनुमति का इस्तेमाल एक अवैध आईवीएफ सेंटर चलाने के लिए किया जा रहा था, जो लगभग एक वर्ष से चल रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की डॉ. रितु की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).