जरुरी जानकारी | आइकिया इंडिया का घाटा 2019-20 में बढ़कर 720 करोड़ रुपये हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फर्नीचर क्षेत्र की खुदरा कंपनी आइकिया इंडिया का शुद्ध घाटा मार्च, 2020 में समाप्त वित्त वर्ष में बढ़कर 720.1 करोड़ रुपये हो गया। नियामकीय दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर फर्नीचर क्षेत्र की खुदरा कंपनी आइकिया इंडिया का शुद्ध घाटा मार्च, 2020 में समाप्त वित्त वर्ष में बढ़कर 720.1 करोड़ रुपये हो गया। नियामकीय दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।
इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 685.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बाजार आसूचना कंपनी टॉफलर द्वारा साझा कंपनी पंजीयक के पास जमा कराए गए दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।
हालांकि, वित्त वर्ष 2019-20 में आइकिया इंडिया की शुद्ध बिक्री 64.68 प्रतिशत बढ़कर 566 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 343.7 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 63.18 प्रतिशत बढ़कर 665.6 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 407.9 करोड़ रुपये था।
आइकिया इंडिया ने इसी महीने अपना दूसरा खुदरा स्टोर मुंबई में खोला है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की ‘अन्य आय’ 99.6 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 64.2 करोड़ रुपये रही।
इस बारे में संपर्क करने पर आइकिया ने कहा कि भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है और हम ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए यहां निवेश कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

