एजेंसी न्यूज

IIT Student Suicide: आईआईटी के छात्र ने पूर्वी दिल्ली में अपने घर में की आत्महत्या

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली के 23 वर्षीय छात्र ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

IIT Student Suicide: आईआईटी के छात्र ने पूर्वी दिल्ली में अपने घर में की आत्महत्या
representational image (photo credit: pixabay)

नयी दिल्ली, 2 नवंबर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-दिल्ली के 23 वर्षीय छात्र ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार बी.टेक चौथे वर्ष के छात्र पनव जैन के माता-पिता को मंगलवार रात करीब नौ बजे सैर से लौटने पर उसका शव मिला.

पुलिस ने बताया कि पनव ने अपने घर में लगी वजन उठाने वाली रॉड का इस्तेमाल करके दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार पीड़ित के माता-पिता उसे पुष्पांजलि अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में वृत्तचित्र निर्माता युवक की मौत

पुलिस ने कहा कि पनव के पिता ने बताया है कि उनका बेटा पिछले कुछ महीने से तनाव और अवसाद से पीड़ित था और उसका इलाज भी किया जा रहा था. पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).