देश की खबरें | आईआईटी रोपड़ ने कोविड-19 मरीजों के लिए ‘वेंटिलेशन सपोर्ट’ मशीन विकसित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 मरीजों के लिए एक सघन और किफायती ‘वेंटिलेशन सपोर्ट’ प्रणाली विकसित की है ।

चंडीगढ़, छह जुलाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 मरीजों के लिए एक सघन और किफायती ‘वेंटिलेशन सपोर्ट’ प्रणाली विकसित की है ।

सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि बाइलेवेल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (बीआईपीएपी) मशीन का डिज़ाइन ऐसा है कि इसे चलाना आसान है और इसे दूरदराज के इलाकों, गांवों या घर पर आसानी से ले जाया जा सकता है।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे की तलाश में बॉर्डर सील, लावारिस वाहनों से जुटाए जा रहे सुराग.

बयान में कहा गया है कि बीआईपीएपी वेंटिलेशन का एक तरीका है। यह मशीन आसानी से उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक और यांत्रिक उपकरणों से बनी है और एक एकल इकाई कई रोगियों की मदद कर सकती है।

संस्थान ने बयान में कहा कि इसका इस्तेमाल कम गंभीर मामलों में किया जा सकता है जहां मरीजों को विशेष स्टॉफ द्वारा ‘इनटयूबेशन’ की आवश्यकता नहीं होती है।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 21 मरीज पाए गए: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि मशीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन का खर्च लगभग 6,500 रुपये प्रति इकाई होगा।

संस्थान ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है जिसके लिए अभिनव और तत्काल समाधान की आवश्यकता है। मौजूदा स्थिति में बीआईपीएपी मशीन का उद्देश्य गैर-गंभीर मरीजों के लिए एक किफायती मशीन उपलब्ध कराना था और वेंटिलेशन की कमी का सामना कर रहे अस्पतालों के लिए यह एक अतिरिक्त संसाधन है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\