देश की खबरें | बिहार में आईआईटी-जेईई की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्र-अभिभावक व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विशेष सावधानी और सामाजिक दूरी के उपायों के बीच इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, एक सितंबर बिहार में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विशेष सावधानी और सामाजिक दूरी के उपायों के बीच इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी।

सरकार द्वारा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजित की गई।

यह भी पढ़े | Jalandhar: पंजाब के जालंधर में 15 साल की लड़की के हौसले की तारीफ, मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा- देखें वीडियों.

यह परीक्षा एक से छह सितंबर तक होनी है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षा दो बार स्थगित की गई।

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी काफी दूर-दूर कतार में खड़े थे। गेट पर सबसे पहले उनके एडमिट कार्ड चेक किए गए और केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई ।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 2,064 नए मरीज पाए गए, 5 की मौत: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया और अन्य शहरों में सभी सावधानी बरतने के साथ परीक्षा संपन्न हुई ।

पटना में छात्रों और उनके माता-पिता भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। पूर्णिया में अभिभावक भी व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।

एक अभिभावक ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में उन्हें किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच जेईई-मेंस और मेडिकल प्रवेश परीक्षा-नीट को स्थगित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर आवाज उठायी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू