देश की खबरें | इंग्लैंड का सामना करेंगे तो काउंटी क्रिकेट में खेलने का फायदा मिलेगा: पुजारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काउंटी क्रिकेट में सफलता के बाद एजबस्टन टेस्ट के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत जब एकमात्र टेस्ट के लिए उतरेगा तो उन्हें ससेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलने का फायदा मिलेगा।

नयी दिल्ली, 23 मई काउंटी क्रिकेट में सफलता के बाद एजबस्टन टेस्ट के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत जब एकमात्र टेस्ट के लिए उतरेगा तो उन्हें ससेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलने का फायदा मिलेगा।

चौंतीस साल के पुजारा ने ससेक्स की ओर से डिवीजन दो के पांच मैच में दो दोहरे शतक और दो शतक की मदद से 720 रन बनाए जिसके बाद चयनकर्ताओं ने पिछले साल हुई टेस्ट श्रृंखला के बचे हुए ‘पांचवें’ टेस्ट के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह दी।

पुजारा ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मुझे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए चुना गया और हाल में काउंटी में मेरे प्रदर्शन पर गौर किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘काउंटी मुकाबलों के दौरान क्रीज पर समय बिताने के बाद मेरा मानना है कि मुझे इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में इसका फायदा मिलेगा।’’

पुजारा ने कहा, ‘‘हमेशा की तरह दौरे से पहले अच्छी तैयारी और ट्रेनिंग को लेकर उत्सुक हूं तथा उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम में योगदान देना जारी रखूंगा।’’

भारतीय टीम में कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किया गया पांचवां टेस्ट बर्मिंघम में एक से पांच जुलाई तक खेला जाएगा।

पिछले कुछ समय में खराब फॉर्म के कारण पुजारा को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन ससेक्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टीम में वापसी की।

पुजारा ने डर्बीशर के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाने के बाद वोरसेस्टरशर के खिलाफ 109 रन की पारी खेली । उन्होंने इसके बाद डरहम और मिडिलसेक्स के खिलाफ क्रमश: 203 और नाबाद 170 की पारी खेली।

रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पुजारा ने मुंबई के खिलाफ 91 जबकि गोवा के खिलाफ नाबाद 64 रन बनाए।

पुजारा ने भारत की ओर से 95 टेस्ट में 43.87 की औसत से 6713 रन बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\