एजेंसी न्यूज

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर चिंतित, कहा- इस महामारी के बीच 16 टीमों का टूर्नामेंट 'लॉजिस्टिक' के हिसाब से दुस्वप्न साबित हो सकता है

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी आस्ट्रेलिया के अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी की संभावना को लेकर चिंतित हैं और उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी के बीच 16 टीमों का टूर्नामेंट ‘लॉजिस्टिक’ के हिसाब से दुस्वप्न साबित हो सकता है. भारत को टी20 विश्व कप के बाद आस्ट्रेलिया का दौरा करना है और हसी के अनुसार इसके योजना के अनुसार होने की संभावना है.

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर चिंतित, कहा- इस महामारी के बीच 16 टीमों का टूर्नामेंट 'लॉजिस्टिक' के हिसाब से दुस्वप्न साबित हो सकता है
पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 3 जुलाई: आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी (Michael Hussey) आस्ट्रेलिया के अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की मेजबानी की संभावना को लेकर चिंतित हैं और उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी के बीच 16 टीमों का टूर्नामेंट ‘लॉजिस्टिक’ के हिसाब से दुस्वप्न साबित हो सकता है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पहले ही कह चुका है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप कप आयोजन समय पर करना थोड़ा ‘अव्यावहारिक’ है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस पर अभी फैसला करना है. हसी को भी इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना नहीं दिखती.

हसी ने पोडकास्ट ‘हॉटस्पॉट’ में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं टी20 विश्व कप के बारे में थोड़ा डरा हुआ हूं और इसके पीछे कारण है कि मुझे लगता है कि एक टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये लाना ठीक है और उन्हें पृथकवास में रखना, सुरक्षित रखकर श्रृंखला की अच्छी तैयारी कराना ठीक है." उन्होंने कहा, "लेकिन कई टीमों को लाना और उन्हें पृथकवास में रखकर तैयारी कराना और फिर देश में विभिन्न स्थलों तक ले जाना, मुझे लगता है कि यह सब ‘लॉजिस्टिक’ के लिहाज से दुस्वप्न ही होगा. हम जो सुन रहे हैं, उससे शायद टी20 विश्व कप को 2021 या फिर 2022 तक के लिये स्थगित किया जाना चाहिए."

यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा अगला विश्व कप, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारत को टी20 विश्व कप के बाद आस्ट्रेलिया का दौरा करना है और हसी के अनुसार इसके योजना के अनुसार होने की संभावना है. उन्होंने कहा, "मैं भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया के दौरे में काफी सकारात्मक हूं कि यह होगा क्योंकि यहां केवल एक ही टीम आयेगी और उन्हें एक जगह रखना आसान होगा." हसी ने कहा, "उदाहरण के तौर पर एडीलेड ओवल ने हाल में एक होटल बनाया है जो स्टेडियम से जुड़ा हुआ है इसलिये भारतीय टीम वहां अपना बेस बना सकती है, ट्रेनिंग कर सकती है और श्रृंखला की तैयारी कर सकती है और आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).