एजेंसी न्यूज

‘विवादित’ गाना 3 दिन में नहीं हटाया तो सनी लियोनी व शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी व शाकिब तोशी ने माफी मांग कर अपना विवादास्पद गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ तीन दिन में सोशल मीडिया से नहीं हटाया तो इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

‘विवादित’ गाना 3 दिन में नहीं हटाया तो सनी लियोनी व शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
सनी लियोनी (Image Credit: Instagram)

भोपाल, 26 दिसंबर : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी व शाकिब तोशी ने माफी मांग कर अपना विवादास्पद गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ तीन दिन में सोशल मीडिया से नहीं हटाया तो इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर सनी लियोनी द्वारा अश्लील डांस किये जाने पर पूछे गये सवाल पर मिश्रा ने संवाददाताओं से यहां कहा, ‘‘कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं. राधा मां हमारी भगवान ही हैं. अलग से इस देश में राधा के मंदिर हैं. मां राधा की पूजा होती है. ये शाकिब तोशी ऐसा एकाध गीत अपने धर्म पर बना सकते हैं क्या? हमारे धर्म की आस्था एवं हमारे धर्म पर चोट जरूर पहुंचाते हैं.’’ यह भी पढ़ें : Team India के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इन दो खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इनका गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है. मैं सनी लियोनी व शाकिब तोशी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें.’’ मिश्रा ने बताया, ‘‘मैं विधि विशेषज्ञों से राय लूंगा. अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).