देश की खबरें | पंजाब, राजस्थान की सरकारों ने बलात्कार के मामलों में न्याय में रुकावट डाली तो वहां भी लड़ूंगा: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने बलात्कार के मामलों में कभी भी न्याय का रास्ता नहीं रोका, लेकिन अगर वे उत्तर प्रदेश सरकार की तरह इंसाफ के रास्ते में रुकावट डालेंगी तो वह उन राज्यों में भी न्याय की लड़ाई लडेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने बलात्कार के मामलों में कभी भी न्याय का रास्ता नहीं रोका, लेकिन अगर वे उत्तर प्रदेश सरकार की तरह इंसाफ के रास्ते में रुकावट डालेंगी तो वह उन राज्यों में भी न्याय की लड़ाई लडेंगे।

कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में ‘‘चयनित रूख’’ अपनाने के लिए उन पर और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा तथा पंजाब में छह वर्षीय एक बच्ची से कथित बलात्कार और फिर उसे मार डालने की घटना को लेकर उनकी ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाये।

यह भी पढ़े | Punjab Rape Case: पंजाब में रेप की घटना पर राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, हाथरस का जिक्र कर कही ये बात.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश से उलट, पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने लड़की से बलात्कार की बात से इनकार नहीं किया, पीड़िता के परिवार को धमकी नहीं दी और न्याय के रास्ते में रुकावट नहीं डाली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे ऐसा करती हैं तो मैं वहां भी न्याय की लड़ाई लड़ने जाऊंगा।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 1,852 नए केस, 12 की मौत: 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पंजाब की घटना को लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि पीड़िता बिहार के एक प्रवासी परिवार से है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया कि क्या यादव ने राज्य में उनके साथ संयुक्त चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी से इस मुद्दे पर सवाल पूछा था।

भाजपा के एक अन्य नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे’’ पर जाने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के हाथरस में उस पीड़ित लड़की के परिवार से मिलने गये थे जिससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\