देश की खबरें | किसान एक हो जाएं नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे : नरेश टिकैत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर के पुवायां में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को संबोधित करते हुए शनिवार को नरेश टिकैत ने कहा,''भाजपा की सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है और अभी भी मौका है कि सभी किसान एक हो जाएं, नहीं तो किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।’’
शाहजहांपुर के पुवायां में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को संबोधित करते हुए शनिवार को नरेश टिकैत ने कहा,''भाजपा की सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है और अभी भी मौका है कि सभी किसान एक हो जाएं, नहीं तो किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वो सरकार की योजना थी और आरोपी भी सरकार के ही लोग थे।
टिकैत ने कहा,'' किसानों को आतंकवादी खालिस्तानी, टुकडे़-टुकडे़ गैंग तथा परजीवी तक कहा गया है, परंतु हम सरकार विरोधी नहीं हैं, हम सरकार की नीतियों के विरोधी हैंl''
उन्होंने कहा कि किसान बहकावे में बिल्कुल भी ना आएं कि यह आंदोलन बीच में ही समाप्त हो जाएगा।
भाकियू अध्यक्ष ने जोर देकर कहा,''हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे जो भी वार्ता होगी संयुक्त किसान मोर्चा ही करेगा, इसलिए किसान के हर परिवार से एक व्यक्ति गाजीपुर बॉर्डर पर जाने को तैयार रहे।''
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भगवान राम के नाम पर बंगाल में वोट मांग रही है, गुजरात और मध्य प्रदेश में तो जैसे-तैसे काम चल गया परंतु अब आगे चलने वाला नहीं है क्योंकि भगवान राम हमारे वंश के थे।
टिकैत ने कहा कि भाजपा वाले बुजुर्गों का नाम ना लें और ले तो उनके आदर्शों पर चलें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

