खेल की खबरें | अगर जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो छोटे देशों को कम खेलने हुए देखेंगे: होल्डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि ‘संबंधित’ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि छोटी टीमों को भी नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिले क्योंकि कोविड-19 महामारी के बीच भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास ही जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में मैचों का आयोजन कराने के लिए जरूरी संसाधन है।

मैनचेस्टर, 29 जुलाई वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि ‘संबंधित’ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि छोटी टीमों को भी नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिले क्योंकि कोविड-19 महामारी के बीच भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास ही जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में मैचों का आयोजन कराने के लिए जरूरी संसाधन है।

क्रिकेट जगत ने महामारी के बीच इंग्लैंड का दौरा करने के वेस्टइंडीज के फैसले की सराहना की थी। मंगलवार को इंग्लैंड ने तीन टेस्ट की श्रृंखला 2-1 से जीती जिसके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

श्रृंखला का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में किया गया लेकिन इससे आयोजन के खर्चे काफी बढ़ गए और होल्डर ने कहा कि वेस्टइंडीज जैसी टीमों को इस तरह का वातावरण तैयार करने में जूझना पड़ सकता है।

होल्डर ने यहां तीसरे टेस्ट के समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘अगर जल्द ही कुछ नहीं हुआ तो हम देखेंगे कि छोटे देश कम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं क्योंकि हम यह खर्चा नहीं उठा सकते। अब चार या पांच मैचों की श्रृंखला की जगह दो या तीन मैचों की श्रृंखला हो रही है।’’

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

उन्होंने कहा, ‘‘और हमारे लिए इससे अधिक की मेजबानी काफी मुश्किल है विशेषकर कैरेबिया में। हमारे लिए यह गंभीर दुविधा है। मुझे लगता है कि संबंधित लोगों को बैठकर इस पर विचार करने की जरूरत है।’’

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला सिर्फ दो स्थलों मैनचेस्टर और साउथम्पटन में खेली गई और आठ हफ्ते के दौरे के दौरान दोनों टीमें स्टेडियम के होटल में ही ठहरीं।

होल्डर ने उम्मीद जताई कि इंग्लैंड की टीम भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए जल्द ही कैरेबियाई देशों का दौरा करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ इंग्लैंड की श्रृंखला से ही पैसा कमाते हैं और मुझे लगता है कि भारत से। आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से कोई फायदा या नुकसान नहीं होता और बाकी सभी श्रृंखलाओं से हमें नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन इस मुश्किल के समय में सिर्फ इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और संभवत: भारत ही क्रिकेट की मेजबानी कर सकते हैं। ’’

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर कोविड-19 महामारी के वित्तीय असर को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और स्टाफ को वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

होल्डर ने कहा, ‘‘वित्तीय रूप से वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए पिछले कुछ साल मुश्किल रहे। हमें वेतन कटौती का सामना करना पड़ा इसलिए अगर 2020 के अंत से पहले श्रृंखला की मेजबानी संभव हुई तो हम एक संगठन के रूप में काम करते रह पाएंगे।’’

होल्डर ने कहा कि दौरे के दौरान चुनौतियों के बावजूद उन्होंने इसका लुत्फ उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\