देश की खबरें | अनुशासनहीनता की तो मैं फिर तानाशाह बन जाऊंगा, कार्रवाई करूंगा: स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को यहां शहरी स्थानीय निकायों के पार्टी प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे अनुशासनहीनता और अनियमितता करेंगे तो फिर वह तानाशाह बन जायेंगे और कार्रवाई करेंगे।

नामक्कल (तमिलनाडु), तीन जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को यहां शहरी स्थानीय निकायों के पार्टी प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे अनुशासनहीनता और अनियमितता करेंगे तो फिर वह तानाशाह बन जायेंगे और कार्रवाई करेंगे।

स्थानीय निकायों को लोकतंत्र की जीवन रेखा बताते हुए स्टालिन ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रतीक पेरियार ई. वी. रामासामी और राजाजी ने क्रमशः इरोड और सलेम में स्थानीय निकायों के प्रमुखों के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया था।

स्टालिन ने कई नवनिर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की ओर संकेत करते हुए, उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को कानून, निष्पक्षता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए और लोगों की सेवा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चेतावनी देता हूं कि इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। केवल पार्टी की ओर से कार्रवाई नहीं की जायेगी बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।’’

स्टालिन ने कहा कि उनके कई करीबी दोस्त उन्हें बता रहे हैं कि मैं ‘बहुत’ लोकतांत्रिक हो गया हूं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर अनुशासनहीनता और अनियमितता बढ़ती है, तो मैं तानाशाह बन जाऊंगा और कार्रवाई करूंगा।’’

द्रमुक नेता ने कहा कि पार्टी को सत्ता इतनी आसानी से नहीं मिली है और यह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ कार्य का नतीजा है और इसी तरह वह पिछले पांच दशकों से लोगों के लिए अपनी कड़ी मेहनत के बाद मुख्यमंत्री बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार