विदेश की खबरें | अगर मैं नवंबर में चुनाव हारा तो शांतिपूर्ण तरीके से कार्यालय छोड़ दूंगा: ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें यह डर जताया गया कि अगर ट्रंप नवंबर में चुनाव हारते हैं तो वह ''स्वेच्छा पूर्वक'' कार्यालय नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह दोबारा नहीं चुने जाते हैं तो यह देश के लिए भी 'बुरा' होगा।

वाशिंगटन, 13 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें यह डर जताया गया कि अगर ट्रंप नवंबर में चुनाव हारते हैं तो वह ''स्वेच्छा पूर्वक'' कार्यालय नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह दोबारा नहीं चुने जाते हैं तो यह देश के लिए भी 'बुरा' होगा।

यद्यपि राष्ट्रपति ने कभी इस तरह के संकेत नहीं दिए कि यदि वह अगला चुनाव हार जाते हैं तो कार्यालय नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़े | नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना बताते हुए संविधान में शामिल किया विवादित नक्शा, भारत से तनाव बढ़ना तय.

शुक्रवार को फॉक्स न्यूज चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, '' निश्चित तौर पर, अगर मैं नहीं जीतता तो नहीं जीतता।''

जब उनसे पूछा गया कि अगर वह नवंबर में होने वाले चुनाव में हार गए तो उन्होंने कहा, '' आप जाइए, कोई अन्य काम करिए।''

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.

साथ ही ट्रंप ने कहा, ''अगर मैं चुनाव हारता हूं तो मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही बुरी बात होगी।''

आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन से हो सकता है।

ट्रंप का तीन साल का कार्यकाल शांतिपूर्ण और समृद्धि भरा रहा लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के कारण एक लाख लोगों की मौत होने और अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के कारण चार करोड़ लोगों के बेरोजगार होने के साथ ही अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सामाजिक उथल-पुथल के चलते उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज