Maharashtra: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर मुंबई में भारी यातायात जारी रहा, तो सख्त प्रतिबंध लगाये जायेंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई की सड़कों पर भारी यातायात पर सोमवार को चिंता जाहिर करते हुये ऐसी स्थिति बने रहने पर लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू किये जाने की चेतावनी दी.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई की सड़कों पर भारी यातायात पर सोमवार को चिंता जाहिर करते हुये ऐसी स्थिति बने रहने पर लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू किये जाने की चेतावनी दी. ठाकरे ने कहा, ‘‘मैने कल रात जो भाषण किया था, उसकी जांच की. मैने नहीं कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मुंबई में सख्त प्रतिबंध लगाना होगा . ठाकरे बांद्रा में दो मेट्रो लाइन के ट्रायल परिचालन और एलिवेटेड रोड के भूमिपूजन के मौके पर बोल रहे थे.
ठाकरे ने कहा कि इनके पूरा हो जाने के बाद, ये परियोजनायें कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के बीच मुंबई की गति को और तेजी प्रदान करेंगी. महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन की तरह के प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा था कि ऑक्सीजन बिस्तर की उपलब्धता और संक्रमण दर को देखते हुये इसमें छूट दी जायेगी. यह भी पढ़े: COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18600 नए मामले, 402 की मौत
ठाकरे ने सोमवार को दहानुकरवाड़ी एवं आरे स्टेशनों के बीच मेट्रो लाइन के ट्रायल रन का उद्घाटन किया. सरकारी बयान में कहा गया है कि इस इसे व्यवसायिक इस्तेमाल के लिये अक्टूबर में खोला जायेगा. उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट भी इस मौके पर उपस्थित थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

